विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

*”मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते” – विधायक ललित चंद्राकर*
दुर्ग, 15 अगस्त 2026- आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली के मरोदा सेक्टर, मैत्री नगर स्थित श्री परशुराम चौक, छोटा रावण मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई दी। उन्होंने कहा कि _तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।_ मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते।
विधायक जी ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हमें संकल्प लेना है कि हम एकजुट होकर छत्तीसगढ़ और देश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में अपना योगदान देंगे। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा, _”आजादी के 80वें वर्ष में हम जिस खुले आकाश में सांस ले रहे हैं, वो हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, हमारी आन, बान और शान है। लाखों लोगों ने अपने प्राण देकर इस तिरंगे की रक्षा की है।_
_आज हमें गर्व है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। लेकिन आजादी का सही अर्थ तभी सार्थक होगा जब हमारा गांव-गांव, गली-गली विकसित होगा। जब हर हाथ को काम मिलेगा, हर बच्चे को शिक्षा मिलेगी और हर माँ-बहन सुरक्षित महसूस करेगी।_
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भी इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम भ्रष्टाचार, नशे और आपसी भेदभाव को मिटाकर एकजुट होकर अपने क्षेत्र को आदर्श बनाएंगे।”_
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्तिमय कर दिया।
*इस अवसर पर उपस्थित रहे:*
रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, महामंत्री श्री दशरथ साहू जी, श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, श्री गुड्डू झा जी, श्री पुनाराम कलिहारी जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक पप्पू चंद्राकर जी, समाजसेवी श्री सोनू राम सिंह जी, संरक्षक श्री सलाखन सिंह जी, श्री अमृत देवांगन जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, पार्षद श्रीमती विधि यादव जी, श्री मनीष यादव जी, श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्रीमती सुनंदा चंद्राकर जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्रीमती गजेन्द्री कोठारी जी, श्रीमती ममता सिन्हा जी, श्री पूरेन्द्र साहू जी, श्री अजीत चौधरी जी, श्रीमती सविता महिलांग जी, श्रीमती पार्वती कुर्रे जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, श्री शैलेश शर्मा जी, श्री निरंजन जैन जी, श्री भूपेंद्र देशमुख जी, श्री सुनील साहू जी, श्री विक्की सिंह जी, श्री नीलकमल बंजारे जी, श्री अनिल गेन्द्रे जी, श्री सुजीत यादव जी, श्री प्रेमचंद साहू जी, श्री जतिन वर्मा जी, श्री रुपेश यादव जी, श्री विशाल ठाकुर जी, श्री शंकर यादव जी, श्री रमेश वर्मा जी, श्री उपेंद्र रिगरी जी, श्री सेहिव चंद्राकर जी, श्री प्रेमलाल निर्मलकर जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्री विकास कुलश्रेष्ठ जी, श्री राणा मुखर्जी जी, श्री संतोष चौधरी जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, श्री नोहर वर्मा जी, श्री आयुष तिवारी जी, श्री अमित वोरा जी, श्रीमती पूनम सपहा जी, श्री हार्दिक राज चंद्राकर जी, श्रीमती खिलेश्वरी ढालेन्द्र जी, श्रीमती बानो साहू जी, श्रीमती राधिका अग्रहरी जी, श्रीमती उषा साहू जी, श्रीमती संध्या मंडलोई जी, श्रीमती लक्ष्मी नायक जी, श्रीमती कुसुम वर्मा जी, श्रीमती तरसेम कौर जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता जी, श्रीमती सुकन्या जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्रीमती रेखा वर्मा जी, श्रीमती रानी वर्मा जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, डॉ. अनुपमा गोस्वामी, श्रीमती श्वेता यादव जी, श्रीमती अनीता कुलश्रेष्ठ जी, श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, श्रीमती ओमकेन्सवरी मारकंडे जी, श्री तेजस्वी सोनवानी, डॉ. पार्वती कुर्रे जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



