छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग में स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ाई गई, 29 और 30 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे स्कूल!

भारी बारिश की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश।

 

दुर्ग, छत्तीसगढ़-

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती मौसम के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की चेतावनी के बीच दुर्ग जिले के स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मौसम की स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग ने जिले के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचाने और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों का भी उल्लेख किया गया है। आदेश कलेक्टर दुर्ग के अनुमोदन से जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!