छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपी
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को दुर्ग ग्रामीण बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने दी जन्मदिन की बधाई!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी का जन्मदिन प्रदेशभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री श्री केदार कश्यप से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान श्री बेलचंदन ने मंत्री श्री कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री केदार कश्यप के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में सहकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान उन्होंने मंत्री जी के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।


