छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग ग्रामीणदुर्ग जनपद पंचायतदुर्ग जिला पंचायतदुर्ग-भिलाई विशेष

ग्राम कातरो में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित !

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा, विधायक ने स्वयं भी कराया ब्लड टेस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण.

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कातरो में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित इस शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने स्वयं भी ब्लड टेस्ट सहित स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच, आंखों की जांच, सामान्य चिकित्सा परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों के वितरण की व्यवस्था की गई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विधायक ललित चंद्राकर ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवा भावना सम्मान की पात्र है।

सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही सरकार : ललित चंद्राकर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्राम कातरो में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और जनकल्याण है। इसी संकल्प के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। सरकार आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों जैसी पहल के माध्यम से आम नागरिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए भाजपा उतई मंडल की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, जो दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। ऐसे कर्मियों का सम्मान करना गौरव की बात है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर ग्राम कातरो के सरपंच श्री जितेन्द्र सोनी, महामंत्री श्री प्रवीण यदु, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, उतई सोसायटी अध्यक्ष श्री फत्ते लाल वर्मा, मचांदुर सोसायटी अध्यक्ष श्री फलेन्द्र सिंह राजपूत, श्री शुभम वर्मा, श्री कन्हैयालाल साहू, उपसरपंच श्रीमती पुष्पलता साहू, श्री बसंत देवांगन, श्री बलवीर, श्री मुहपाल साहू, श्री कृष्णा साहू, श्री होलकर दास मानिकपुरी, श्री नन्दलाल साहू, श्री घनश्याम साहू, श्री बीरम साहू एवं श्रीमती सेवती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!