कांग्रेसछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपी

20 नवंबर के जारी टोकन पर किसानों का धान तत्काल खरीदे सरकार – ढालेश साहू

बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित 1,092 टोकन जारी हुआ था पर मात्र 21 टोकन पर हुई खरीदी।

20 नवंबर के शेष 1,071 टोकन वाले किसानों का धान तत्काल खरीदे सरकार – ढालेश साहू

बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित, 1,092 टोकन में से मात्र 21 टोकन पर हुई खरीदी; प्रभावित किसानों को प्राथमिकता देने की मांग

दुर्ग। किसान नेता एवं जनपद सदस्य ढालेश साहू ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि 20 नवंबर 2026 को जारी शेष 1,071 टोकन वाले किसानों का धान तत्काल खरीदा जाए।

उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को हुई बारिश के कारण दुर्ग जिले में धान खरीदी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दिन किसानों के लिए कुल 1,092 टोकन जारी किए गए थे, लेकिन बारिश के चलते मात्र 21 टोकन पर ही धान खरीदी हो पाई। शेष 1,071 टोकन पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका।

ढालेश साहू ने कहा कि इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है। शासन द्वारा निर्धारित टोकन के अनुसार किसान अपनी उपज बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र पहुंचने की तैयारी करते हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा और बारिश के कारण खरीदी नहीं हो पाने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की कि 20 नवंबर को जारी सभी शेष 1,071 टोकन वाले किसानों को तत्काल नए टोकन जारी कर धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। प्रभावित किसानों को टोकन की तारीख समाप्त होने या तकनीकी प्रक्रिया के कारण दोबारा परेशान न होना पड़े। साथ ही जिन किसानों का धान निर्धारित तिथि पर नहीं खरीदा जा सका, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खरीदी का अवसर दिया जाए।

साहू ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत करके अपनी धान की फसल तैयार करते हैं। बारिश जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पंजीकृत किसान का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!