नवरात्री 2026छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

108 पूजा थाल से सत्तीचौरा में महाआरती व 151 कन्याओं का पूजन कर कराया गया भोज!

श्रीसतीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा दुर्ग सहित भनोरा पर विविध धार्मिक अनुष्ठान.

दुर्ग। श्रीसतीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा दुर्ग में नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस क्रम में पंचमी तिथि पर पूरे दिन धार्मिक आयोजन किए गए। पंचमी पर संध्या 108 दीपों से मां की महाआरती की गई। इसके साथ ही 151 कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। पंचमी पर सुबह 9 बजे आचार्य डॉ. विक्रांत दुबे, डॉ. आकाश दुबे व मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विभिन्न औषधियों से माताजी का अभिषेक कराया। दोपहर में नवीन प्राथमिक शाला, तिलक प्राथमिक व पंचशील नगर स्कूल से 151 बालिकाओं को लाकर मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया।
भोज के बाद पायल जैन ने सामग्री भेंट की। समिति के ऋषि गुप्ता व हर्षद पारख ने बताया कि संध्या 7 बजे 108 पूजा थाल व 108 दीपों से माता रानी की महाआरती की गई। बाजे-गाजे व जयकारों के बीच भक्तों ने हाथों में पूजा थाल लेकर आरती उतारी। आरती पूर्ण होते ही पूरे पंडाल में फूलों की मनमोहक वर्षा की गई। इसके बाद गंजापारा जय माता दी के जयघोष से गुंज उठा। देर रात्रि तक मंदिर परिसर के बाहर आकर्षक आतिशबाजी की गई।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!