Uncategorizedछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग में चाकूबाजी की वारदात: उतई टेंपो स्टैंड पर युवक पर हमला, हालत नाजुक!

 

दुर्ग । दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। उतई टेंपो स्टैंड के पास चाकूबाजी की घटना में 36 वर्षीय हेमंत निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम उतई टेंपो स्टैंड के पास एक अज्ञात आरोपी ने हेमंत निर्मलकर पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हेमंत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!