छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग में CBSE 10वीं का सुपर रिजल्ट: शंकराचार्य विद्यालय की अनुष्का गुप्ता ने 97% लाकर किया टॉप!

भिलाई – CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजे आते ही दुर्ग जिले में जश्न का माहौल है। इस बार जिले का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शंकराचार्य विद्यालय हुडको की है। विद्यालय की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया है।


इस साल छत्तीसगढ़ का कुल रिजल्ट लगभग 97% रहा, जिसमें लड़कों और लड़कियों ने बराबर का प्रदर्शन किया। दुर्ग के शंकराचार्य विद्यालय हुडको ने तो कमाल ही कर दिया। यहां के 18 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। सबसे चमकता नाम अनुष्का गुप्ता का रहा, जो वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र गुप्ता की सुपुत्री हैं। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और समय प्रबंधन को दिया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच से ही यह मुमकिन हुआ।

रिजल्ट आते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अभिभावकों ने शिक्षकों का धन्यवाद किया। प्राचार्य अमिताभ दास ने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और माता-पिता के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान देता रहेगा।

अनुष्का जैसी होनहार बेटियों की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर मंजिल पाई जा सकती है। दुर्ग के सभी सफल विद्यार्थियों को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!