छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम के 300 कर्मचारी,8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान राशि,जल्द कर्मचारियो के खाते में होंगे जमा

*उपादान के पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा,10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं

दुर्ग – नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के मार्गदर्शन में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी/ मृतक के आश्रित परिवारों को उपादान की राशि भुगतान किया जाना है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची, सेवानिवृत्त तिथि एवं सेवा में रहते मृत्यु तिथि के आधार पर तैयार किया गया है।

सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। सूची की एक प्रति सूची निगम कार्यालय पर चस्पा किया किया है। यदि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी / मृतक के आश्रित परिवारों को इस प्रकाशित सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में लिखित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्ति पश्चात् आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

नगर निगम दुर्ग में वर्षों से लंबित उपादान भुगतान को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे कर्मचारियों को अब राहत की सांस ली है।

बता दे कि महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेन्द्र बंजारे के लगातार मार्गदर्शन में उपादान के लिए जोर लगा दिया था।सहमति के बाद नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एक बेहतर कदम उठाते हुए पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा कर दी है।

इस बेहतर पहल न केवल पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और शानदार कदम है, इससे उन सैकड़ों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौटेगी, जो वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे थे। 300 कर्मचारी, जिन्होंने पाँच वर्षों या उससे अधिक की सेवा दी है, 8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान के हकदार हैं।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!