दुर्ग पुलिसछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध मौत, परिजन ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप!

सवाल उठ रहें की क्या NHM कर्मियों की हड़ताल की वजह से हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी है और इस वजह से जाँच में हुई देरी और मरीज की मौत हो गयी.

 

दुर्ग। सिद्धार्थ नगर काली मंदिर वार्ड नंबर 31 निवासी 23 वर्षीय प्रभाष सूर्या की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से यह घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रभाष ने कल दोपहर चूहा मारने की दवाई खा ली थी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देर रात उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि हालत अब सामान्य है। युवक रातभर ठीक रहा। सुबह जब उसे उल्टी का इंजेक्शन लगाया गया तो थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी बाद में परिजनों को सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

परिजन व मृतक का छोटा भाई निखिल सूर्या ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन लगाने और डॉक्टरों की लापरवाही से प्रभाष की मौत हुई है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!