इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बड़ा बयान, पत्रकारों से कही यह बात

रायपुर – स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्रिमंडल से दिए त्यागपत्र के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अब मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात स्वीकार ली है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस्तीफा दिया नहीं जाता… ले लिया जाता है।
प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कही यह बात:
इस मामले पर पूछे जाने पर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस्तीफ़ा दिया नहीं जाता… ले लिया जाता है। यह पूछे जाने पर किसके निर्देश पर आपने इस्तीफा दिया, तो उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़ा लिया है। आज प्रेम साय सिंह मीडिया के सामने एकदम शांत और गंभीर नजर आए। विधानसभा का टिकट भी कटने के सवाल पर कहा कि, किसे मिलेगा किसका कटेगा यह तो चुनाव के वक्त पता चलेगा।
वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रेम साय टेकाम का इस्तीफा मिला है, राज्यपाल को भेजा गया है।
वहीं, पीसीसी अध्यक्ष के पद से मोहन मरकाम को हटाने के बाद राज्य कैबिनेट में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि, मरकाम को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। कहा तो यह भी जा है कि, पीसीसी चीफ बदले जाने के बाद मोहन मरकाम को कल राजभवन में सुबह 11.30 बजे मंत्री पद की शपक्ष दिलाई जाएगी, जिसको लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी है। कैबिनेट में शामिल किए जाने वालों में वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू का नाम भी शामिल है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और राज्य कैबिनेट में एक मात्र महिला मंत्री अनिला भेंडि़या के साथ गुरु रुद्र कुमार का नाम भी शामिल है।