कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीरायपुर

रायपुर नगर निगम RESULTS : परिणाम से पहले कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम से स्वीकार की हार, 15 साल बाद बीजेपी की सत्ता वापसी

रायपुर:छत्तीसगढ़ में आज शहर सरकार का फैसला होने जा रहा है। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है। जिसके बाद अब नतीजा आना शुरू हो चुका है।

राजधानी रायपुर नगर निगम की तो यहां भाजपा एकतरफा बढ़त बनाई हुई है। रायपुर की सत्ता पर भाजपा का एकतरफा कब्जा होते दिख रहा है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे लगातार बढ़त बनाई हुई है। अभी भी वे 52 हजार 500 मतों से आगे चल रही है।
इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा की बढ़त पर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि महापौर का चुनाव व्यक्तिगत न होकर पार्टीगत हो गया है, नगरीय निकाय चुनाव का ट्रेंड बदल रहा है।

 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया था। तो वहीं भाजपा ने तीन बार की पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को चुनावी मैदान में उतारा था। अब चुनाव परिणाम में भाजपा महापौर प्रत्याशी 52 हजार 500 वोटों से आगे चल रही है। तो वहीं सभी राउंड की मतगणना में कांग्रेस पीछे चल रही है।

वहीं वार्डों की बात करें तो यहां 70 वार्डें में 48 वार्डों पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं कांग्रेस 11 वार्डों पर लीड करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं 11 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। वहीं रायपुर के दो वार्डों से ढेबर दं​पति आगे चल रहे हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 762 मतों से आगे चल रहीं हैं, तो वहीं भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से एजाज ढेबर 586 मतों से आगे चल रहे हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। दुर्ग में सबसे कम केवल 2 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संख्या भी विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न है। रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230 और दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

रायपुर के वार्डों पर कौन प्रत्याशी है सबसे आगे

👉 पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय पार्षद आकाश तिवारी आगे,
👉 इंदिरा गांधी वार्ड से छह वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह प्रत्याशी 43 वोट से आगे ,
👉हेमू कालाणी वार्ड से छह राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 550 वोट से आगे
👉दानवीर भामाशाह वार्ड से छह राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी 700 से आगे ,
👉 सदर बाजार से सतीश जैन आगे,
👉 रमण मंदिर वार्ड से पांच राउंड के बाद भाजपा 550 वोट से आगे
👉 राजीव गांधी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी आगे
👉 वीरांगना आवंटी बाई लोधी वार्ड से पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी से पांच सौ वोट आगे

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!