छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपी

दुर्ग जिले को 402 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे CM साय! पढ़े ख़बर

 

362 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन, रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा में विकास को मिलेगी नई गति

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 402 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इनमें 118 करोड़ 58 लाख 75 हजार रुपये की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण और 283 करोड़ 53 लाख 95 हजार रुपये की लागत के 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

नगर निगमों को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

नगर निगम भिलाई में 68 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक की लागत के 205 विकास कार्य होंगे। इनमें 23 कार्यों का लोकार्पण और 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

वहीं नगर निगम भिलाई-चरोदा में 106 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत के 108 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इसमें 11 कार्यों का लोकार्पण और 97 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार नगर निगम रिसाली में 69 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की लागत के 24 कार्यों की सौगात मिलेगी। इनमें 2 कार्यों का लोकार्पण और 22 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अहिवारा में भी 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा।

सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 121 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना, कृषि विपणन मंडी बोर्ड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न मदों के अंतर्गत भी विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

इन विकास कार्यों से जिले में सड़क, नाली, भवन, आवास और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और वाहन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस प्रवास को दुर्ग जिले के नगरीय एवं ग्रामीण विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!