नारी सम्मान से ही समाज की तरक्की और सफलता सुनिश्चित होती है : सांसद विजय बघेल
नारी शक्ति बेंथो उड़िया समाज के सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण समारोह में महिलाओं का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन.

भिलाई नगर। खुर्सीपार के श्रीराम चौक स्थित दशहरा मैदान में नारी शक्ति बेंथो उड़िया समाज द्वारा नारी सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि जिस समाज में नारियों का सम्मान होता है और उन्हें सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं, वह समाज निश्चित रूप से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी ही समाज की वास्तविक शक्ति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वैशाली नगर विधायक रिंकेश सेन ने की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता, भाईचारे और आपसी सामंजस्य के साथ समाज को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन बनवाने की बात भी कही।
समारोह में विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने नारी को शक्ति का स्वरूप बताते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।
समाज के संस्थापक निरंजन बिसाई ने स्वागत भाषण देते हुए समाज की उपलब्धियों, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षदगण, श्याम सुंदर राव, डी. कामराजू, केशव चौबे, जगदीश प्रसाद, भूपेंद्र यादव, एम. गोपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू खान, महेश बिसाई एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महिलाओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह के दौरान समाज की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया। वहीं बच्चों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समाज के कलाकारों ने गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर समारोह को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षाविद राजेन्द्र नाग ने किया तथा सरस्वती बिसाई ने आभार प्रदर्शन किया।
समाज की एकजुटता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही आकर्षण का केंद्र
आयोजन में नीरू साहू, भरत कन्हाई, अभिमन्यु साहू, मदन माझी, देवराज साहू, सोमेश साहू, जनार्दन बिसाई, गणेश बिसाई, सिंता मोहन, भास्कर बिसाई, आनंद बिसाई, प्रेम बिसाई, निराकार कन्हाई, दुर्योधन बिसाई, केशव कन्हाई, जादव कन्हाई, पुरुषोत्तम दलाई, खतरों कन्हाई, प्रभाकर बिसाई, रामचंद्र दलाई, मलेश्वर दलाई, कैलाश दलाई, भीम दलाई, दामोदर दलाई, दुर्लभ दलाई, कुरा साहू एवं दिलीप दलाई सहित समाज के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
महिला समाज की ओर से शारदा साहू, मालती बिसाई, सुमंती माझी, यशोदा बिसाई, दीपा दलाई, बृंदावती बिसाई, सिंता रेवती, संतोषी बिसाई, पूनम दलाई, देवकी कन्हाई, रूपा दलाई, सत्यवती दलाई, सरस्वती बिसाई, कविता दलाई, सविता दलाई, कुमारी, संध्या बिसाई, मेनका साहू, मोनू साहू, कमला दलाई, सुजाता बिसाई एवं संगीता बिसाई सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।



