छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपीरायपुर

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बड़ी मांग: गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन!

कलेक्टर के माध्यम से सीएम विष्णुदेव साय तक पहुंचाई आवाज; कहा— धार्मिक और लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के लिए छुट्टी देना जरूरी।

दुर्ग – छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।
संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि गोवर्धन पूजा का पर्व संपूर्ण छत्तीसगढ़ की धार्मिक, ऐतिहासिक और लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन अवसर है। यह त्योहार छत्तीसगढ़िया संस्कृति की पहचान है, जिसे पूरे प्रदेश में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से मनाया जाता है।
ज्ञापन में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि पूर्ववर्ती वर्षों में राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती रही है। इस अवकाश के रहने से प्रदेश के तमाम शासकीय कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और आम नागरिक अपने परिवारों के साथ मिलकर इस पावन पर्व की खुशियां मना पाते हैं और अपनी लोक-संस्कृति की परंपराओं का निर्वहन कर पाते हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से जनहित और सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा के दिन शासकीय विभागों में सार्वजनिक छुट्टी की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करने का सादर अनुरोध किया है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!