छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग में नकली Titan-Fastrack घड़ियों का भंडाफोड़, 280 घड़ियां जब्त, दुकानदार गिरफ्तार!

आरोपी का नाम - *कमलेश निर्मलकर, पिता सुमेरी निर्मलकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी पंचशील नगर, वार्ड नं. 1, दुर्ग

 

दुर्ग – दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित सत कबीर वाच दुकान पर छापा मारकर टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी की 280 नकली घड़ियां बरामद की हैं। आरोपी दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 05.09.2026 को टाइटन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदिरा मार्केट में सत कबीर वाच दुकान का संचालक टाइटन और फास्ट्रैक के नाम से नकली घड़ियां बेच रहा है। शिकायत और मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने शाम 6 बजे दुकान पर दबिश दी।

जांच में मामला सही पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0483/2026 धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम 1957 और धारा 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी कमलेश निर्मलकर पिता सुमेरी निर्मलकर उम्र 41 वर्ष निवासी पंचशील नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से 280 नग नकली घड़ियां, 275 नग फास्ट्रैक के नकली टैग और एक मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी ब्रांडेड नाम का दुरुपयोग कर असली बताकर नकली घड़ियां बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था। कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन साहू और कोतवाली टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!