दुर्ग नगर निगमछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग पुलिसदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग में तनाव: बोरी में मिला गौवंश का शव, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा!

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गौवंश का शव संदिग्ध अवस्था में बोरी में भरा हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

यह मामला शहर के व्यस्त इलाके किल्ला मंदिर और एक स्कूल के बीच स्थित सड़क का है। राहगीरों ने जब सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरी देखी, तो मामला खुला। बोरी के अंदर गौवंश का शव मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में मामला बेहद संदिग्ध लग रहा है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि इस हरकत को किसने और कब अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!