छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में रामकृष्ण अस्पताल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 स्वीपर की दम घुटने से मौत, प्रबंधन पर छिपाने के आरोप

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अस्पताल में गटर साफ करने के लिए उतरे तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस और दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर मौतों को छिपाने के आरोप लग रहे हैं। मृतकों के परिजन ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा कर दिया।

जानकारी अनुसार रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में गटर और टैंक साफ करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। गटर (सीवरेज टैंक)अस्पताल के पीछे स्थित है। इसे साफ करने उतरे सफाईकर्मियों की एक-एक कर मौत हो गई। बताया जा रहा कि स्वीपरों की मौत की जानकारी काफी देर बाद अन्य लोगों को लगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतकों में गोविंद सेंद्रे (सिमरन सिटी) अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के नाम सामने आए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम टैंक से मृतकों के शव बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हे।

अस्पताल के बाहर परिजन का हंगामा-

टिकरापारा थाना इलाके में स्थित अस्पताल में तीन सफाईकर्मियों की खबर जैसे ही परिजन तक पहुंची कोहराम मच गया। तीनों के परिजन और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। दूसरी और अस्पताल प्रबंधन इतने गंभीर मामले को छिपाने का प्रयास करता रहा, जिस कारण परिजन और भड़क गए। देर रात तक अस्पताल के हर हंगामा जारी था। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को संभाल रही है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!