छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलगांव-रसमड़ा फोरलेन को मंजूरी

दुर्ग – जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलगांव-रसमड़ा फोरलेन और नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक केनाल रोड निर्माण के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने इस संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत बजट से कुल 10.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत पुलगांव मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा राज्य मार्ग तक 5.26 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिसके लिए 30 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक 5.03 किमी लंबी केनाल रोड के निर्माण के लिए 65 करोड़ 15 लाख 49 हजार रुपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है।

 गुणवंता लापरवाही पर होगी कार्रवाई –

जिला प्रशासन के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्माण सामग्री या कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि निविदा प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाए और निर्माण एजेंसी अनुबंधित अवधि के भीतर ही काम पूरा करे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनावश्यक रूप से समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!