कांग्रेसछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष नें किया अपनी कार्यकारिणी का घोषणा, युवाओं को दिया मौका ! देखें लिस्ट

दुर्ग – पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद दुर्ग जिले के तीनों कांग्रेस जिला संगठनों में कार्यकारिणी विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। पीसीसी से मिले निर्देश के अनुसार दुर्ग में जहां 31 मेंबर्स होंगे, वहीं ग्रामीण जिला और भिलाईनगर जिले में 51-51 मेंबर्स होंगे। रविवार को ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें जिला महामंत्री के रूप में पालेश्वर ठाकुर को जगह दी गई है। वे सबसे युवा महामंत्री हैं।

इसके पूर्व पालेश्वर ठाकुर ग्राम मर्रा पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं। राकेश ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुरें, शमशीर कुरैशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, रिवेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख, महामंत्री राजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कृष्णा देवांगन, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रवि प्रकाश ताम्रकार, राम सूर्यवंशी, दुर्गा गजबे, पालेश्वर ठाकुर को बनाया गया है.

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!