छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

बाथरूम में मिला शिक्षिका का जला हुआ शव,जांच शुरू! पढ़े ख़बर

भिलाई – टाउनशिप के सेक्टर-8 शिक्षिकालवाकी शाममदिक परिस्थितियों में मौत हो गई। 51 वर्षीय शिक्षिका रंजना देवांगन का जला हुआ शव उनके घर के बाथरूम में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और शव बरामद किया। इसके बाद परिजन को घटना की जानकारी दी गई।

भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए मर्ग कायम कर जांच की रही है। परिजन से पूछताछ की जाएगी। मृतका का बेटा चिकित्सक बताया गया है।

ट्यूशन छात्रों के पहुंचने पर हुआ खुलासा

सूत्रों के अनुसार रंजना देवांगन अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार सुबह उन्होंने एक बैच को पढ़ाया था। शाम को दूसरे बैच के छात्र जब ट्यूशन के लिए पहुंचे और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो आसपास के लोगों को सूचना दी गई। आशंका होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बाथरूम में महिला का जला हुआ शव मिला।

 

 

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!