
दुर्ग – मोहन नगर थाना क्षेत्र में मकान में चोरी करने वाली एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से सोने-चांदी के जेवर और नकद राशि जब्त की गई है। थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि 12 जनवरी को मकान में सेंधमारी की घटना सामने आई थी। मामले में धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर नवापारा निवासी महिला आरोपी जागेश्वरी मार्कण्डे (26) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



