छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज की बड़ी उपलब्धि   

*69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न                                                  

दुर्ग – सेक्टर-8 स्थित डीएलडी एनएस विद्यालय ग्राउंड में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर शामिल हुए। इस अवसर पर संभागायुक्त राठौर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ था, जिसका समापन 9 जनवरी को किया जाएगा। अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।

आज खेले गए फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ एवं बिहार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, वहीं तृतीय स्थान के लिए तेलंगाना और हरियाणा की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान, बिहार ने द्वितीय स्थान तथा हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की सहायक संचालक कल्पना व सीमा नायक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी व विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!