
दुर्ग – जिला शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, अध्यक्षता जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी एंव विशिष्ट अतिथि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी उपस्थित थे।

*मुख्य अतिथि ने दी महत्वपूर्ण सलाह-
मुख्य अतिथि ने ट्रेफिक नियमों, ड्रग्स एवं सायबर काइम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे ट्रेफिक नियमों का गंभीर रूप से पालन करें एवं हेलमेट का उपयोग करें जिससे गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

*छात्र-छात्राओं को दिया गया सम्मान-
मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति पुरस्कार के रूप में रजत पदक एंव प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण-
छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया। इनमें मुख्यतः योग पर आधारित नृत्य, कथक नृत्य, छत्तीसगढ़ नृत्य, पंजाबी नृत्य, उड़िया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा।




