छत्तीसगढ़दुर्ग

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जी नेतृत्व में

दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें गोबर एवं गंगाजल से निर्मित हवन सामग्री, धूप-बत्ती, एंटी-रेडिएशन उत्पाद, कपड़ों से बने बैग, अचार सहित अन्य घरेलू उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई । दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की खरीद कर समूह की बहनों का उत्साहवर्धन किया तथा भारत माता की सेवा और सम्मान हेतु आत्मनिर्भरता का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  विभा अवस्थी, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सरस्वती बंजारे, सुषमा जेठानी, सीता साहू, चंद्रकांता मांडले, मनिष अग्रवाल, नटवर ताम्रकार, रविशंकर सिंह, रश्मि सिंह, आत्मनिर्भर भारत संयोजक मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदीजी काम कर रहे हैं।हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।

सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि मोदीजी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा।

सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है।पिछले एक दशक से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है।यदि सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देखें तो 2014 से पहले जहां हम बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर थे वहीं अब आत्मनिर्भर होते हुए रक्षा निर्यातक बन चुके हैं।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार प्रतिभा और समर्पण है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्र सरकार की योजनाओं के परिणामस्वरूप महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी एवं भारतीय उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया तथा युवाओं और बच्चों को भी स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी,पूनम शुक्ला, चिन्ना केशवलु, गोपालकृष्ण वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, पारस जघेले, प्रेमलाल साहू, योगेन्द्र सिंह,विजय सिंह,सचिन ताम्रकार, मदन सेन,दीपक भाडेकर, हेमन्त देवांगन, प्रीति जाधव,पूर्णिमा ठाकुर,रीती वर्मा, सरिता वर्मा,शिव कुमारी यादव, प्रेमलता चंद्राकर, इंदु वर्मा, रेखा पटेल, पुष्पा गैंडे, संगीता देवी,मंजू देवी,शीला साहु,नेहा सिंह, सुनीता यादव, लक्ष्मी देवी,मीना शुक्ला,ज्योति,नरेश यादव, कंचन सोनी, प्रमिला दुबे,सरोज सिंह,अनुपमा शुक्ला, भारतीय साहु,रश्मि सिंह, कंचन सिंह, सुरेखा देशमुख,कन्हैया सोनी, सचिन ताम्रकार, राजू खान, मीना शुक्ला गीता विश्वकर्मा,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!