
दुर्ग – डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ए.सी.सी. जामुल में पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित एवं ज़िम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और कानूनों की जानकारी प्रदान करना था।

*जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु-
– हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफ़िक संकेतों का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का प्रयोग न करने जैसे आवश्यक सड़क सुरक्षा नियमों पर विस्तृत चर्चा।
– ऑनलाइन धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता।
– आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में मार्गदर्शन।
– ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी।

*कार्यक्रम का महत्व-
यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी.पी. साहू ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय की मांग हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों में सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनी रहे।




