
भिलाई . दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान औसत से 4 डिग्री नीचे आ गया है। गुरुवार को रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिन में तापमान एक डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा।
बुधवार को यह पारा 29 डिग्री के करीब था। मौसम विभाग ने कहा है कि, प्रदेश में अगले 48 दिन में न्यूनतम पारा 1 सो 3 डिग्री तक और नीचे आ सकता है। यानी मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी पारा 2 डिग्री तक गिरकर 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, उत्तर की ठंडी हवा का प्रदेश में आगमन तेज हो गया है। अगले तीन दिनों में दुर्ग जिले के लिए शीतलहर की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। इसमें बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।



