पूर्व विधायक अरुण वोरा पहुँचे नल घर : कल ही मिला था यहाँ 3 दिन पुराना शव,सुरक्षा व्यवस्था पर जताई नाराजगी!
नलघर में शव मिलने के बाद पूर्व विधायक अरुण वोरा व पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा पहुंचे निगम जल विभाग.

दुर्ग। नया बस स्टैंड के सामने नलघर में अज्ञात युवक का शव मिलने की घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए आज दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा निगम जल विभाग पहुंचे।
दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने घटना स्थल और जल विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले में गंभीर लापरवाही साफ नजर आ रही है, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है।
पूर्व महापौर वर्मा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नलघरों और विभागीय परिसरों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में लगी हुई है।



