
रायपुर – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया था। तय समय बीतने के बाद भी प्रदेश के करीब 4 लाख किसान विभिन्न कारणों से अपना पंजीयन नहीं करा सके थे। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पंजीयन की तिथि 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। बचे किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर
पंजीयन करा सकते हैं। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया, एग्रीस्टेक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है। इसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त होती है।