मंत्री गजेंद्र यादव का स्कूलों का औचक निरीक्षण : कही टीचर्स गप-शप मारते दिखे, तो कही मंत्री को देख बच्चे स्वागत में खड़े ही नहीं हुए

दुर्ग (नवीन दिल्लीवार) – स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव गुरुवार को आधा दर्जन स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गनियारी स्कूल की प्राचार्या और हिरीं स्कूल की व्याख्याता को नोटिस जारी किया गया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला / हाईस्कूल गनियारी में टीचर स्टाफ रूम में बैठे मिले। इस पर मंत्री यादव नाराज हुए। इस समय एनजीओ द्वारा पोषण और स्वच्छता पर व्याख्यान दिया जा रहा था और टीचर इसमें शामिल होने के बजाय स्टाफ रूम में बैठे मिले। मुख्य विषय के कालखंड में एवं जिला शिक्षा अधिकारी के बगैर अनुमति के किसी भी एन.जी.ओ. या बाहरी व्यक्ति को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिये जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरोहित के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इन स्कूलों में शौचालय निर्माण की घोषणा –
स्कूली शिक्षा मंत्री यादव ने आत्मानंद उत्कृष्ट अंतोजी माध्यम विद्यालय नगपुरा में शाला संचालन एवं छात्र- छात्राओं से चर्चा उपरांत प्रसन्नता व्यक्त किया। संस्था प्रमुख के मांग पर डोम निर्माण एवं बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की। रिक्त पदों पर परीक्षण कराकर मर्ती कराने आश्वस्त किया। पूर्व माध्यमिक शाला हिरों के निरीक्षण दौरान वहां पदस्थ प्रधानपाठक श्रीमती हरिहारणों के अध्यापन व्यवस्था पर नाराजगी दिखाई।
शास उ.मा.वि. हिरी धमधा के निरीक्षण में पाया कि यहां भौतिक-04 एवं रसायन-04 विषय के प्रायोगिक कार्य कराये गये हैं। प्रायोगिक कार्य पूर्ण नहीं होने से वहां पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मनिराम मनडारे के कार्य शैली के संबंध में नाराजगी व्यक्त किया गया। फिजिक्स व्याख्याता करूणा शुक्ला को नोटिस जारी किए गए हैं। विद्यालय हेतु डोम निर्माण के साथ बालक बालिका हेतु पृथक-पृथक शौचालय की घोषणा की।
मंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लिट्यिा में पात्र हितग्राही छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया तथा डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने आवलोकन किये गये विद्यालयों के विद्यार्थियों से भविष्य में क्या बनने के लक्ष्य निर्धारित किये है पूछे जाने पर किसी ने डाक्टर, किसी ने इंजीनियर, आईएएस शिक्षक बनने की बात कही जिस पर मंत्री यादव ने प्रसन्नता व्यक्त कर सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।