
फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम परिसर में अचानक खड़ी ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। खबर लगने पर दमकल टीम पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 12 बजे एफसीआई ट्रक सीजी 07 सीबी 0266 में अचानक आग लग गई। गई। ट्रक मालिक परमिल सिंह बताया जा रहा है।
दमकलकर्मियों ने आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया। समय रहते आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मोहन नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट हुई है। एफसीआई गोदाम में कई वाहन और गोदाम के संवेदनशील हिस्से मौजूद रहते हैं। घटना की सूचना तत्काल दमकल कार्यालय दुर्ग को मिली थी।