दुर्ग ब्रेकिंग : दुर्ग के ग्राम टेमरी में मिला महिला का शव,सिर में गंभीर चोट के निशान:पुलिस पहुंची मौके पर,महिला की पहचान का प्रयास जारी !

दुर्ग 20 सितंबर- पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेमरी नाला के पास ग्राम दामोदा में आज सुबह 30 से 35 वर्ष की महिला का शव मिला है। सिर पर चोट के निशान है। घटनास्थल पर खून फैला हुआ है। गांव वालों की सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना व्यक्त की गई है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलगांव थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि ग्राम दामोदा के गांव वालों से टेमरी नल के पास महिला के शव बड़ा होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का अवलोकन करने पर महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला की पहचान के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।