Rajnandgaon Nagar Nigam Chunav Result 2025: राजनांदगांव नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा, मधूसुदन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार निखिल द्विवेदी को हराया !

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां से भाजपा ने मधूसुदन यादव को मैदान में उतारा था।
बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से था। लेकिन इस जंग में मधुसूदन यादव जीत मिली है। बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे थे। राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।