नगर निगम चुनाव Results: दुर्ग महापौर के लिए पहले राउंड की गीनती पूरी,BJP ने 17000 वोटों से बढ़त बनाई!
अहिवारा पालिका में निर्दलीय विद्यानंद को 1800 वोटो से बढ़त.

दुर्ग – छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग शुरु हो गई है। दुर्ग नगर निगम में प्रथम दौर की मतगणना के पश्चात भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार करीब 17000 वोटों से आगे चल रही है .
महापौर
ईव्हीएम का पहला राउण्ड
भाजपा – 25839
कांग्रेस – 8962
मतपत्र महापौर(EDB)
बीजेपी =112
कांग्रेस=53
नोटा=2
खारिज =23
वही अहिवारा वार्ड 1 अशोक बाफना विजय
भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 1 से प्रत्याशी अशोक बाफना विजय घोषित कर दिए गए हैं कल 1055 मतों में से उन्हें करीब 772 मत मिले हैं जो कांग्रेस प्रत्याशी की तुलना में तीन गुना ज्यादा है लगातार हुए इस वार्ड से विजई होते आए हैं।
आपको बता दें कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। इसके बाद EVM के वोट जिन लिए गए हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है। दूसरी तरफ अहिवारा में नतीजे कांग्रेस-भाजपा की बजाय शॉकिंग होने के संकेत मिल रहे हैं। यहां बागी उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विद्यानंद कुशवाहा 1800 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
गौरतलब हो कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। अबसे ढाई घंटे के भीतर 12 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।
सभी 10 नगर निगम में भाजपा की बढ़त
भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में मटन की गिनती का कार्य जारी है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार 1350 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू से आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के सभी 10 निगम में भाजपा बढ़त बने हुए हैं।