भिलाई में 20 हजार बच्चों ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार, जानिए क्यूँ ?

भिलाई। कोरोना कोरोना साइड इफेक्टसे बचने के लिए एक नई पहल की बच्चों ने योग का सहारा लेते हुए 108 बार सूर्य नमस्कार किया। ये आयोजन भिलाई के बीएसपी ग्राउंड में किया गया जहां 20 हजार से अधिक बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया।
ये सभी बच्चे शुक्रवार सुबह बीएसपी ग्राउंड में इकट्ठा हुए। इसके बाद प्रशिक्षकों के बताए अनुसार 108 बार सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान बच्चों को जागरूक किया गया कि योग बड़ी से बड़ी बीमारी को हराने में सक्षम है। रविशंकर महराज की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की भिलाई इकाई के द्वारा शुक्रवार को जयंती स्टेडियम के बगल से योगाथान का आयोजन किया गया था।
इस योगाथान में 23 स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया था। संस्था ने 21 हजार बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए सभी 23 स्कूल प्रबंधन से बात की गई थी। सुबह 8 बजे से ही स्कूलों के बच्चे मैदान में पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, महापौर नीरच पाल, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।