राजनांदगांव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत, मधुसूदन यादव बने महापौर, पार्टी और जनता का जताया आभार

राजनांदगांव : नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना पश्चात भारतीय जनता पार्टी को यहां से बड़ी जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को लगभग 43 हजार 138 मतों से शिकस्त दी है। तो वहीं शहर के 51 वार्डों में से 39 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है।
नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह है। शहर के अधिकांश वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के जितने और महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में विजयी जुलूस निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव ने अपनी जीत का श्रेय शहर की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमने जनता से जो वादे किए हैं उसे हम पूरा करेंगे।
नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मधुसूदन यादव को लगभग 65 हजार 517 मत मिले, तो वहीं कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 21 हजार 339 मत प्राप्त हुए। वहीं शहर के 39 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों की जीत हुई। 8 वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशी और 4 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।