कांग्रेसछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपी

महतारी वंदन से लाभार्थी महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष – गजेंद्र यादव

दुर्ग विधानसभा में महतारीयों का सम्मान
दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल के महिला मोर्चा द्वारा महतारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।

महतारी वंदन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओ ने योजना के अंतर्गत मिल चुकी तीन किश्त की राशि के लिए सरकार का आभार जताये और एक स्वर में सभी ने कहा मोदी की गारंटी पर भरोसा है, देश के उन्नति और प्रगति के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने सांसद प्रत्याशी विजय बघेल को जिताएंगे। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की महिलाओ का सम्मान भाजपा ने ही किया है जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जिताने समर्थन मांगे। किसी के बहकावे में नहीं आना है भाजपा को जिताना है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष झरना वर्मा, महामंत्री प्रीति साहू व स्वेता कन्नौजिया, मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, नरेश शर्मा, हेमा शर्मा, पार्वती पंडित, जयश्रीराजपूत, बिंदु भुवाल, रोशनी साहू, गंजपारा मंडल से ज़िला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महामंत्री गायत्री वर्मा,  मंडल अध्यक्ष मदन बड़ाई ,मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंडित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी साहू ,महामंत्री लता साहू ,भारती साहू ,मंडल मंत्री उमेश गिरी ,दीपक सिन्हा सहित क्षेत्र की नारी शक्ति उपस्थित रही।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!