
दुर्ग। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में सुबह 7.00 बजे ध्वजारोहण होगा। महापौर अलका बाघमार, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल व समस्त एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण के साथ-साथ निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। नगर निगम के समस्त पार्षद, अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में महापौर अलका बाघमार द्वारा प्रातः 7,00 बजे नगर निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण किया जावेगा। जिसके लिए आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।