छत्तीसगढ़रायपुर

आंगनबाड़ियों के समय में हुआ परिवर्तन: अब इस समय पर संचालित होगी केंद्र!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ियों के संचलान के समय में परिवर्तन किया है। दरअसल प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र 1 अप्रैल से सुबह 7 बजे से  11 बजे तक संचालित की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है।

आंगनबाड़ियों के संचलान में बदला :

महिला बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 1अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक सुबह 7ः00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान केंद्रों का संचालन 6 घंटे की जगह 4 घंटे ही संचालित होगी। जिससे बच्चों को गर्मी में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस सन्दर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद पुनः 6 घंटे के लिए आंगनबाड़ी केंद्र 1 जुलाई 2025 से फिर अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों के सुरक्षा, स्वास्थ्य और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!