IAS नीलकंठ टेकाम ने VRS लेने सामान्य प्रशासन विभाग को दिया आवेदन,राजनीति में आएंगे छत्तीसगढ़ के एक और IAS अधिकारी ?

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस लेने के लिए आवेदन लगाया है। उन्होंने ये आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग में लगाया है। वे 2008 बैच के प्रशासनिक अफसर हैं। वर्तमान में वे संचालक कोष तथा लेखा के पद पर कार्य कर रहे हैं। उधर सियासी गलियारों के जानकारों का ये भी मानना है कि वे प्रदेश की सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन सकते हैं। तो वहीं कुछ लोग उनके भाजपा में जाने के भी कयास लगा रहे हैं।
दरअसल नीलकंठ टेकाम ने 3 महीने की नोटिस के साथ निजी कारणोवश वीआरएस मांगा है। दरअसल उनको रिटायरमेंट होने में अभी 4 वर्ष बाकी हैं।विशेष सचिव स्तर के आईएएस टेकाम को 2027 मे ंसेवानिवृत्त होना है। सामान्य प्रशासन विभाग उनके आवेदन का परीक्षण कर रहा है।
बीजेपी में जाने वाले दूसरे आईएएस अफसर होंगे टेकाम ?
हम आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो फिर नीलकंठ टेकाम राज्य के दूसरे आईएएस अफसर होंगें। इससे पहले ओपी चौधरी भाजपा में शामिल हो चुके है। उम्मीद की जा रही है कि उनको भी इस बार चुनाव में कहीं से टिकट मिल सकता है। उसके बाद अब टेकाम का भाजपा में जाना इस बात को साबित करता है कि संभवतः इनको भी भाजपा किसी न किसी बड़े पद की जिम्मेदारी देगी या फिर उनको कहां से चुनाव में उतारा जाएगा इसकी रूपरेखा बना रही है।
जाने कान है IAS नीलकंठ टेकाम
नीलकंठ टेकाम बस्तर के अंतागढ़ के रहने वाले हैं। वहीं उनका जन्म हुआ और अंतागढ़ में ही स्कूली शिक्षा भी पूरी की है। कांकेर से उन्होंने महाविद्यालयीन शिक्षा ग्रहण किया। कांकेर में वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। प्रशासनिक सेवा में सलेक्शन के बाद अधिकांश पोस्टिंग उनकी बस्तर में ही रही। वे करीब पौने तीन साल तक कोंडागांव में कलेक्टर रहे। इसके अलावा राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में उन्होंने अपनी सेवाएं भी दी है।