Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले को उम्रकैद!

रायपुर – राजधानी में लगभग दो साल पहले छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले दोषी को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है। मामला 25 फरवरी 2024 का है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां ने विधानसभा थाने मैं शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध विदेशी पिस्टल भी बरामद की थी। अपर लोक अभियोजक बसंत कुमार गोंड ने बताया कि विधानसभा थाना स्थित सफायर ग्रीन निवासी पीयूष झा (31) रिश्ता टूटने से परेशान होकर शराब पीने लगा था। साथ ही छोटे भाई पराग से आए दिन विवाद करता था। घटना वाली रात 10.45 बजे दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद पीयूष ने पराग को गोली मार दी थी।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!