
भिलाई – भाजपा जिला संगठन भिलाई की लंबे समय से अटकी नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने वाही है। इसे लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चा शुरू हो गई है।
पिछले 10 महीने से अध्यक्ष अकेले संभाल रहे संगठन-
खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री पवन साय की हरी झंडी मिल चुकी है। अब-तब कार्यकारिणी की सूची जारी हो सकती है। बता दें कि पुरुषोत्तम देवांगन पिछले करीब 10 महीने से अकेले जिला संगठन संभाल रहे हैं। अब तक उन्होंने अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं की है। जबकि दुर्ग जिले में कार्यकारिणी की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की अनुशंसा और अनुमति के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। संगठन में 2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, आईटी, सह आईटी, 2 जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित कुल 32 लोगों की नियुक्ति होनी है।
कार्यकारिणी की घोषणा जल्द-
कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होनी है। पार्टी हाई कमान को अंतिम निर्णय लेना है। हमारे तरफ से नामों का चयन कर प्रदेश संगठन को भेजा गया है। वहां से ही सूची जारी होनी है!



