छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

भिलाई निगम में वार-पलटवार : महापौर पर लगे घोटाले को बचाने उतरी शहर सरकार,आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप! पढ़े ख़बर

भिलाई – भिलाई नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेवर ब्लॉक घोटाले को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बाद अपने मेयर को बचाने के लिए भिलाई की शहर सरकार उतरी। शहर सरकार के मंत्रियों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू की जांच की मांग तक की है।

भिलाई नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक और दुर्ग जिल जिले के भाजपा प्रभारी रामजी भारती और भाजपा

पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस के पार्षदों व एमआईसी मेंबर्स ने पलटवार किया है। कांग्रेस पार्षदों और महापौर परिषद के सदस्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर निगम आयुक्त की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। निगम के परियोजना विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि वो ‘भ्रष्टाचार की जड़’ है। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि भाजपा जिन कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, वे सभी परियोजना विभाग द्वारा किए गए हैं। इस विभाग का निर्माण भिलाई के निगम आयुक्त ने किया किया। है। इसके अंतर्गत होने वाले कार्यों की स्वीकृति और भुगतान सीधे आयुक्त,कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता के हस्ताक्षर से किए जाते हैं। पेवर ब्लॉक घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग कांग्रेस पार्षदों ने भी एक मत से पेवर ब्लॉक घोटाले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब पेवर ब्लॉक से संबंधित अनियमितताओं का मामला सामान्य सभा में आया था, तब महापौर और भाजपा-कांग्रेस दोनों पक्षों के पार्षदों ने इसकी जांच पर सहमति जताई थी। कांग्रेस पार्षदों ने मांग की है कि केवल पेवर ब्लॉक ही नहीं, बल्कि परियोजना विभाग से जुड़े सभी कार्यों की जांच आर्थिक

अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जैसी निष्पक्ष संस्था से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर महापौर और महापौर परिषद के सदस्य जल्द ही नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे। वे परियोजना विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सूची सौंपकर इसमें हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करेंगे।

कांग्रेसइस पूरे मामले में भाजपा पार्षदों का भाजपा पार्षदों ने कहा देर से जागी कहना है कि कांग्रेस देर से जागी, लेकिन ही जागी है। पार्षद महेश वर्मा और संतोष मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के उठाए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समर्थन कर रही है, इससे यह पुख्ता हो गया है कि भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हुआ है। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि शहर सरकार के मुखिया महापौर होते हैं। उनकी मर्जी के बिना इतना बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता है। भाजपा ने महापौर का नाम लिया तो उन्हें बचाने के लिए शहर सरकार जांच की मांग कर रही है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!