
दुर्ग – कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च (पद यात्रा) आयोजित की गई। यूनिटी मार्च कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही नगर पालिक निगम दुर्ग महापौर अलका बाघमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल एवं महापौर अलका बाघमार एवं अन्य अतिथि द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समस्त उपस्थित अतिथियों व नागरिकों को की आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर सरदार बल्लम भाई पटेल चौक से रवाना किया गया। यूनिटी मार्च प्रारंभ स्थल से गांधी चौक से मुड़ कर उतई ऑटो स्टैण्ड, गौरव पथ सुराना कॉलेज, शीतला मार्केट होते हुए जेल तिराहा से विवेकानंद सभागार में पहुंच कर समाप्त हुई। जहां अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कृतिका, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवारापन, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष नेमन साहू, जिला पंचायत दुर्ग पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, आरआई पुलिस लाईन दुर्ग नीलकंठ वर्मा, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर राजकुमार लहरे उपस्थित हुए थे।
इसी प्रकार उक्त पद यात्रा में बड़ी संख्या में जिले के स्कूल छात्राओं, व्यायाम निर्देशकों, एनसीसी, स्काउट गाईड, रेडक्रास, प्रशिक्षकों, खेल संघ के पदाधिकारी/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों, कार्यकर्तागणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपर्युक्त आयोजन में यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं एम्बुलेस व्यवस्था की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनवीर अकोल, भूपेन्द्र कुमार हिरवानी, भरत ताम्रकार ईश्वरी देशमुख, सुजित यादव महेश यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा तथा खिलेन्द्र कुमार साहू, प्रदीप मुवाल एवं ममता ध्रुव द्वारा किया गया।



