खास खबरछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग नगर निगम

आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की! पढ़े आगे की ख़बर

 

दुर्ग- नगर पालिक निगम के चार कर्मचारियो के रिटायरमेंट पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर चारो सेवा निवृत्त कर्मचारियो का विदाई समारोह का कार्यक्रम आयुक्त के कक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने अधिकारी/कर्मचारियो की मौजूदगी में सेवानिर्वित्त कर्मचारी सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,बगस राम सारथी भृत्य, श्याम लाल भृत्य एवं मोहम्मद रफीक खान वाहन चालक को शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी।

नगर निगम आयुक्त कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता आर.के पलिया,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,महामंत्री अनिल सिंह, अध्यक्ष संजय मिश्रा,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, प्रभारी बाजार अधिकारी चंदन मनहरे,जलकार्य निरीक्षक राजूलाल चंद्राकर,शशि यादव एवं

ईश्वर वर्मा ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियो ने चारो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है,सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया,आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ महामंत्री अनिल सिंह,अध्यक्ष संजय मिश्रा व शशिकांत यादव ने सभी चारो सेवा निवृत्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान हेमलता वर्मा,विनोद उपाध्यय,लवकुश शर्मा,साक्षी वर्मा,क्षमा शर्मा,किरण अग्रवाल,योगेंद्र वर्मा,अनिल करिहार,साकेत धर्माकर, अफ्फाक कुरैशी,नरेंद्र मनहरे,नारायण यादव,सुमन गुप्ता,दीपक साहू,दामिनी भुवल,गौकरण सोनी,उमेश यादव,सिद्धांत शर्मा,पवन चंद्राकर,रामखिलावन शर्मा,मुन्ना यादव,लक्ष्य गोईर,चंद्रलेखा कसार,चित्रलेखा चंद्राकर,एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी रहे।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

The Samachaar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button