आत्मनिर्भर भारत पर पदयात्रा एवं चाय पर चर्चा वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित

दुर्ग – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज आत्मनिर्भर भारत पदयात्रा का आयोजन वैशाली नगर विधानसभा में किया गया। पदयात्रा में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के संयोजक त्रिलोचन सिंह, सह संयोजक भारती साहु, विजय सिंह हैं, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज पावर हाऊस स्टेशन पर “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक चिन्ना केशवालु, सह संयोजक पुनम शुक्ला , नटवर ताम्रकर, सहित, नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, स्वदेशी तकनीक, रोजगार सृजन, डिजिटल सशक्तिकरण और राष्ट्रीय आत्मविश्वास है। पदयात्रा के दौरान “लोकल फॉर वोकल”, “मेक इन इंडिया” और “विकसित भारत 2047” के संदेशों के साथ नारे लगाए गए।
पदयात्रा का उद्देश्य नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं—जैसे स्टार्टअप इंडिया, स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, डिजिटल इंडिया और हरित ऊर्जा—के प्रति जागरूक करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अंतर्गत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वदेशी को अपनाने और देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक में आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ (स्थानीय के लिए मुखर) की भावना को जागृत करना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल,सुषमा जेठानी जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह,जिलामंत्री पारस जंघेल,रश्मि सिंह,भारती साहू ,कुबेर शर्मा, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंग कुशवाहा सहप्रभारी तिलक राज यादव, कार्यालय सहमंत्री राजेन्द्र सिंह,जिला मीडिया सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सहप्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी,रिंकू साहू, आई टी सेल संयोजक विजय चौहान सहसंयोजक सुभाष शर्मा, प्रीति जाधव,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, तरुण सिंह, शशी भगत,अशोक गुप्ता, लेतेल यादव, मुन्ना आर्य, विनोद चेलक, अंकुर शर्मा,नवीन सिंह, शेख शमीम, अनुज यादव, रामेश्वरी सिन्हा प्रतिभा चौहान, रश्मि साव ममता भरद्वाज, नेहा सिंह,,निखिल सोनी , विश्वरंजन सिंह, एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



