छत्तीसगढ़दुर्ग

आगामी 18 फरवरी से कलेक्टर जनदर्शन अब हर बुधवार को

दुर्ग – जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन के आयोजन दिवस में परिवर्तन किया गया है। अभी तक यह जनदर्शन प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाता था। जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्यों तथा आम नागरिकों से भेंट के समय में अनियमितताएं सामने आ रही थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत आगामी 18 फरवरी 2026 से कलेक्टर जनदर्शन प्रति सप्ताह बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!