देश-दुनिया

हिंदू भारतीय महिला से शादी कर बहुत कुछ सिखने को मिला, बेटी को भी दूँगा शिक्षा: निक जोनस

देश/दुनिया – अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को आपने कई बार भारतीय परंपराओं का अनुसरण करते हुए तो कई बार देखा होगा। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने हिंदू भारतीय महिला से शादी के उपरांत मिली प्रेरणादायक सीख के बारे में बताया है। साथ ही कहा है वह अपनी बेटी मालती मैरी की पर​वरिश ईसाई और हिंदू धर्म के हिसाब से ही करने वाले है।

डैक्स शेपर्ड के साथ पोडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट पर बात करते हुए निक ने बोला है कि, “ईश्वर के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। लेकिन मैंने अभी एक किताब में पढ़ा है कि ईश्वर ने एक नहीं, बल्कि कई अवतार लिए हैं। एक हिंदू इंडियन वुमन से शादी करने के उपरांत मैंने उसके धर्म, संस्कृति और आस्था के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो बहुत प्रेरणादायक है। हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबिल के सिद्धांत और हिंदू धर्म के तत्व होंगे।

हम अपनी बेटी को दोनों धर्म के महत्व को बताएँगे।कुछ दिन पहले निक जोनस प्रियंका के साथ रिलायंस के एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आए थे। यहाँ पैपराजी ने उन्हें जीजू कहकर बुलाने लग गए थे।एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने इस बारे में भी बात की है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि प्रियंका से शादी के उपरांत भारत में बहुत सारे लोग उन्हें ‘जीजू’ कहकर बुलाते हैं। अमेरिकी सिंगर ने इस बारें में बोला है, “हम हाल ही में एक कल्चरल इवेंट के लिए मुंबई गए थे। यह अंबानी परिवार का बड़ा इवेंट था। इस दौरान रेड कार्पेट पर सभी फोटोग्राफर मुझे ‘जीजू’ कह रहे थे।”

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!