
रायपुर – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका रही।राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के नाम से कई राज्यों से नामांकन भरा गया। छत्तीसगढ़ की तरफ से भी एक नामांकन भरा गया। नितिन नबीन प्रदेश के भाजपा प्रभारी भी हैं। उनके नाम से रायपुर से ही नामांकन फार्म भरकर ले जाया गया था। इसमें प्रदेश के 17 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों और प्रदेश के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ की तरफ से भरा गया नामांकन फार्म राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. के लक्ष्मण को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, खूबचंद पारख, रामसेवक पैकरा, पूनम चंद्राकर गांधी मौजूद थे।



