छत्तीसगढ़दुर्ग

????ठगड़ा बांध को सिग्नेचर पर्यटन स्थल के रूप में किया गया विकसित,निविदा प्रक्रिया से पारदर्शी संचालन व्यवस्था लागू

????ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के विकास एवं संचालन पर वस्तुस्थित

????₹ 10 प्रवेश शुल्क से सुरक्षा व सुविधाओं का रखरखावग हरीकरण व निर्माण कार्यों में नियमों का पूर्ण पालन

दुर्ग – नगर पालिक निगम, दुर्ग शहरवासियों के मनोरंजन, सुविधा एवं पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण एवं संचालन को लेकर हाल ही में प्रकाशित समाचारों के संदर्भ में निगम प्रशासन निम्नलिखित तथ्य स्पष्ट करना आवश्यक समझता है,

जन-सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

ठगड़ा बांध का सौंदर्यीकरण दुर्ग शहर के लिए एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को अपने ही शहर में सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण में पिकनिक एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता न पड़े और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले।

नियमों के तहत पारदर्शी संचालन व्यवस्था

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी पूर्णतः पारदर्शी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के माध्यम से एक निजी एजेंसी को सौंपी गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य परिसर की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, हरियाली का संरक्षण तथा आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

साथ ही एजेंसी द्वारा नगर निगम को वार्षिक प्रीमियम का भुगतान किया जा रहा है, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि हो रही है और उक्त राशि का उपयोग अन्य जनहित कार्यों में किया जाएगा।

₹10 प्रवेश शुल्क का औचित्य

ठगड़ा बांध परिसर में लिया जा रहा ₹10 का नाम मात्र प्रवेश शुल्क सुरक्षा व्यवस्था, बागवानी के रखरखाव, लाइटिंग, पौधारोपण एवं नियमित साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु लिया जाता है।

इससे सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होती है तथा असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रहता है।ठगड़ा बांघ पिकनिक में पार्किंग शुल्क नही लिया जाता है। पार्किंग नि.शुल्क,

गहरीकरण एवं निर्माण कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता

गहरीकरण कार्य के दौरान निकली मुरुम एवं अन्य सामग्रियों के निष्पादन में सभी शासकीय नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। पूर्व में प्राप्त शिकायतों के संबंध में वर्तमान प्रशासन द्वारा फाइलों की समीक्षा की जा रही है।

नगर निगम का स्पष्ट रुख है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!